Powered By Blogger

शनिवार, 30 मई 2026

गीता का धर्म क्या है??

❓ धर्म क्या है? क्या धर्म सिर्फ मजहब, जाति, परंपरा है? या कुछ और…?
📖 श्रीकृष्ण कहते हैं: 👉 “सर्वधर्मान् परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज” अर्थ: 👉 सभी बने-बनाए धर्मों (बाहरी पहचान) को छोड़कर 👉 सत्य, चेतना और परमात्मा की शरण में आओ! ⚡ फिर सवाल उठता है: अगर सब धर्म छोड़ने हैं, तो “धर्म की रक्षा” का क्या मतलब है? 💡 गीता का उत्तर: ✔️ धर्म = कर्तव्य (Duty) ✔️ धर्म = सत्य का साथ ✔️ धर्म = न्याय और संतुलन ✔️ धर्म = मानवता + चेतना 🌍 जब-जब क्या नष्ट होता है? 👉 मजहब नहीं… 👉 सत्य, न्याय और मानवता का पतन होता है! तब-तब 👉 दिव्य शक्ति प्रकट होती है 👉 संतुलन (धर्म) को पुनः स्थापित करने! 🚩 निष्कर्ष: 👉 धर्म कोई “नाम” नहीं है 👉 धर्म कोई “सम्प्रदाय” नहीं है धर्म = सही कर्म + सच्ची चेतना ✨ संदेश: जाति, मजहब, लोभ, लालच से ऊपर उठो! अपने भीतर के सत्य धर्म को पहचानो! 📌 (www.ashokbindu.blogspot.com⁠�) ✍️ Ashok Kumar Verma “Bindu”

शुक्रवार, 22 मई 2026

आखिर क्यों सामाजिकता के दंश?!😭😭

समाज में किससे प्रेरणा मिलती है?!अब कौन वास्तव में जाति मजहब, लोभ लालच से हट कर मानव शांति, मानवता, न्याय आदि के लिए प्रेरणा देता है? एक वार्ड में पड़ोस से एक घर में चोर!चोरी करने वाला जाने, जिसके यहां चोरी हुई वो जाने असलियत? लेकिन चोर की बिरादरी के लोग व चोर की बिरादरी के नेता चोरों के ही साथ!! कटरा /शाहजहांपुर!!एक वार्ड में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि अरे उसे तो फंसा दिया गया?!एक बिरादरी के बच्चे बच्चे तक यही कहते नजर आ रहे हैं? इसका मतलब लोगों को धर्म, भक्ति, ईश्वर आदि से बिल्कुल मतलब नहीं और न ही नेताओं को न्याय व सर्वहित से मतलब है. दरअसल बात यह है कि कटरा के एक वार्ड एक मकान के अंदर चोर घुसे। जिनमें से एक को देख लिया गया. जो कि पड़ोस में ही एक मकान से था। अब उस चोर की बिरादरी के लोग व बच्चा उस चोर के समर्थन में खडे हैं।
एक वार्ड में पड़ोस से एक घर में चोर!चोरी करने वाला जाने, जिसके यहां चोरी हुई वो जाने असलियत? लेकिन चोर की बिरादरी के लोग व चोर की बिरादरी के नेता चोरों के ही साथ!!